Haryana police News : मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी सुलझी, घटना के दोनों आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद
Haryana Police News: Mystery of motorcycle theft solved, both accused of the incident arrested, stolen motorcycle also recovered.
Mar 4, 2024, 12:42 IST
सिरसा --- पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा-निर्देशानुशार जिला भर में संपत्ति विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की ऐलनाबाद थाना पुलिस ने बीती 24 फरवरी को ममेरा रोड , ऐलनाबाद क्षेत्र से चोरी हुए मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी को महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी शुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामपाल पुत्र केवल नाथ निवासी गांव केशूपुरा तथा मांगे राम पुत्र मनीराम निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हर्षद पुत्र सुंदरलाल निवासी तलवाड़ा खुर्द की शिकायत पर ऐलनाबाद थाने में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और घटना के दोनों आरोपियों को गांव मौजू खेड़ा क्षेत्र से काबू कर लिया । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियान को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)
