हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन 14 को सिरसा में करेंगे मीटिंग , जानिए पूरी जानकारी
Chairman of Haryana Traders Welfare Board will hold a meeting in Sirsa on 14th, know complete information.
Apr 11, 2024, 16:19 IST
सिरसा। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन व हरियाणा लोकसभा के विशेष संपर्क अभियान के सह संयोजक बाल किशन अग्रवाल 14 अप्रैल रविवार को शाम 5 बजे एफ ब्लॉक में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक लेंगे। कार्यक्रम में सिरसा की जिला अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग व सिरसा लोकसभा सह संयोजक श्याम बजाज भी उपस्थित रहेंगे। जानकारी देते हुए सिरसा जिला चेयरमैन गंगाराम गुप्ता, सचिव सुमित केडिया व सलाहकार कमेटी के सदस्य सुरेश गोयल ने बताया कि बालकृष्ण अग्रवाल काफी ट्रेड यूनियन के व्यापारियों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से विशेष आग्रह है कि अपनी कोई समस्या हो तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अभय शाह, सहसंयोजक दीपक गिरधर, मंडल संयोजक संजय गोयल व प्रकोष्ठ के अन्य कार्यकर्ता शिवकुमार मंत्री, सीताराम जमालिया, जानू मित्तल, राजन टक्कर, रजत रहेजा ने बताया कि बाल किशन अग्रवाल का सिरसा आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। चेयरमैन 15 अप्रैल सोमवार को कई व्यापारियों व व्यापारिक संगठनों से मिलेंगे व उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)