logo

Haryana Weather News : हरियाणा के हिसार समेत इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी, जानें कब शुरू होगा मॉनसून ? देखिए पूरी जानकारी

Haryana Weather News: Heat wave alert issued in these districts including Hisar of Haryana, know when will the monsoon start? See full information
 
Haryana Weather News : हरियाणा के हिसार समेत इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी, जानें कब शुरू होगा मॉनसून ? देखिए पूरी जानकारी 

आपको बता दें कि रात में अभी भी गर्म हवा चल रही है। रात में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा. शुक्रवार की रात सिरसा में सबसे गर्म रही। तापमान 34 डिग्री था. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और हिसार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सांगली, सतारा और सोलापुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में गर्मी का अलर्ट
आईएमडी ने अगले चार से पांच दिनों में हरियाणा और दिल्ली समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में लू की चेतावनी जारी की है। अगर पश्चिमी हवाएं चलती रहीं तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। लू इन राज्यों में जून तक रह सकता है

पूर्वानुमान के मुताबिक, मॉनसून को दिल्ली पहुंचने में दो हफ्ते से ज्यादा का समय लग सकता है. बाद में मॉनसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक पहुंचेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि जून के बाद से मानसून में वृद्धि नहीं हुई है यह अपनी जगह पर लगा हुआ है. अब स्थिति अनुकूल होने लगी है, जो अच्छी बात है। अगले चार से पांच दिनों में मानसून फिर से शुरू होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">