logo

चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के साथ हुई बैठक के बाद सिरसा लौटते ही भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग का बयान आया सामने।

BJP District President Nitasha Sihag's statement came out as soon as she returned to Sirsa after the meeting with all the District Presidents of the state with BJP State President and Chief Minister Mr. Nayab Saini in Chandigarh.
 चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के साथ हुई बैठक के बाद सिरसा लौटते ही भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग का बयान आया सामने। 

 कहा;  गरीब घर की एक महिला का जिलाध्यक्ष बनना कई नामदारों को पच नहीं रहा लेकिन युवाओं, महिलाओं का हमेशा से मिल रहे स्नेह और पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के सहयोग की बदौलत मेहनत से संगठन को मजबूत करने में जुटी हूं। नामदार कभी नहीं चाहते कि कामदार आगे बढ़ें। विपक्ष में बैठे लोगों ने पहले 3-4 लोकसभा प्रत्याशी बदलने की अफवाहें फैलाई और अब जिलाध्यक्षों की बात करने लगे। 

 मीडिया को मैं अपना परिवार समझती हूं। एक पारिवारिक सदस्य के तौर पर कहूंगी कि निराधार और बेबुनियाद बातों के आधार पर समाचार चलाने वाले मीडियाकर्मियों को भी सोचना चाहिए कि ऐसी अफवाहों से पूरा पत्रकारिता पेशे की क्रेडिबिलिटी खराब होती है। जनता में मीडिया पर भरोसा होता है इसलिए अफवाहों को प्रसारित करने से बचना चाहिए। :- निताशा सिहाग 

विभिन्न तरह के आरोपों के बारे में पूछने पर निताशा ने इतना ही कहा कि सारी बातें जनता पर छोड़ती हूं। मीडिया के साथियों को भी कहा कि आप तथ्यों की जांच करें और देखें कि सच क्या है। तथ्यों के आधार पर बातें जनता के बीच रखें।

 - सिरसा जिला में सारी भाजपा ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा। प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से डॉक्टर अशोक तंवर सिरसा से सांसद बनकर दिल्ली में यहां का प्रतिनिधित्व करेंगे : जिलाध्यक्ष 

- 99 प्रतिशत अधिकारी व कर्मचारी सही हैं, केवल एकाध ऐसे हैं जो किन्हीं दल विशेष से अपनी संबंद्धता के चलते सरकार को बदनाम करने व चुनाव प्रभावित करने वालों में हैं, उनकी शिकायत मुख्यमंत्री जी को करी है। : भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग

Click to join whatsapp chat click here to check telegram