logo

नि:शुल्क जांच शिविर में 90 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

Health of 90 patients checked in free check-up camp
 
नि:शुल्क जांच शिविर में 90 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य
सिरसा। श्री कृष्णा मानव कल्याण समिति की ओर से संस्था के भवन (नजदीक सी एम के कॉलेज) में  नि:शुल्क मैडिकल कैंप आयोजित किया गया। संस्था के प्रधान राजेंद्र बजाज एडवोकेट ने बताया कि इस कैंप में बतौर मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के प्रधान आदित्य राठौर ने शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि पीएनबी के पूर्व मैनेजर सुशील गुप्ता ने शिरकत की। मंच संचालन संस्था के उप प्रधान रणजीत सिंह टक्कर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदित्य राठौर द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। आदित्य राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि नर सेवा-नारायण सेवा के वाक्य को चरितार्थ करते हुए संस्था के संस्थापक स्व. भगवान दास बजाज ने संस्था रूपी जो पौधा रोपिता किया था, आज वह सदस्यों की मेहनत व समाज के सहयोग से वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। इस कार्यक्रम में आकर अपनेपन की एक विशेष अनुभूति हो रही है। यह संस्था पिछले 45 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में लगी हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश मेहता एडवोकेट ने की। रमेश मेहता एडवोकेट ने कहा कि संस्था सही मायने में समाज के गरीब तबके की सेवा में दिन-रात लगी हुई है और संस्था के साथ जुडऩा गौरव की बात है। संस्था के प्रधान राजेंद्र बजाज एडवोकेट ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया व संस्था की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मेडिकल कैंप में 90 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। मरीजों को संस्था की ओर से नि:शुल्क दवाएं भी दी गई। इस मेडिकल कैंप में डा. तनुज मेहता एमडी जनरल फिजिशियन, डा. आदिश जैन एमडी बाल शिशु रोग विशेषज्ञ, डा. दीपक अरोड़ा एम डी, इलेक्ट्रोहोम्योपैथी विशेषज्ञ डा. राजेश गोदारा द्वारा आए हुए मरीजों की जांच की गई। कार्यक्रम के के अंत में संस्था के सचिव चंद्रशेखर मेहता द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। शिविर को सफल बनाने में विनीत अरोड़ा, विमल भाटिया, मदनलाल मेहता, सुनील मेहता, वीरेंद्र अरोड़ा, संजीव बजाज, हरमेश सरीन, रविंद्र बजाज, सुमित कक्कड़, हरीश मेहता, सुमन बाला, अनुराधा का विशेष सहयोग रहा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now