logo

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली का किराया तय

 हिसार एयरपोर्ट 
wdlghwdui
अयोध्या

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली का किराया तय हो गया है। हिसार से अयोध्या का 3393 रुपए और अयोध्या से हिसार का 3730 रुपए किराया लगेगा। वहीं हिसार से दिल्ली का किराया 1300 रुपए रहेगा। यात्री 15 किलो तक का सामान ले जा सकेंगे।

प्रति यात्री यही फिक्स किया गया है। 14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी अयोध्या जाने वाली पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे। हिसार से अयोध्या के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार शाम को करीब साढ़े 8 बजे शुरू हुई। सिर्फ 2 घंटे में ही साढ़े 10 बजे तक सभी टिकटें बुक गई। अब 18 अप्रैल के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। जहाज में 70 सीटें हैं।

हिसार से अयोध्या का सफर सिर्फ 2 घंटे का होगा। विमान सुबह 10:40 बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा। 12:40 पर विमान अयोध्या पहुंच जाएगा। हर शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट जाएंगी। अयोध्या के लिए जाने वाला विमान सुबह दिल्ली से हिसार आएगा। हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि लोगों को फ्लाइट लेने के लिए कितने घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। इसके अलावा जम्मू, जयपुर और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू की जाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">