logo

हिसार में मनाई जाएगी राज्य स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, समाज के लोगों में भारी उत्साह : रणबीर गंगवा

sirsa 
xaaa

सिरसा, 10 जुलाई

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति की राज्य स्तरीय जयंती सरकारी तौर पर 20 जुलाई को हिसार में मनाई जाएगी।  समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने स्थानीय पीडब्लूडी रैस्ट हाउस में एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने  हिसार में 20 जुलाई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय दक्ष प्रजापति जयंती का न्यौता दिया और इसे लेकर समाज के गणमान्य लोगों के साथ बैठक भी की। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में महापुरुषों की जयंती सरकारी तौर पर मनाने का काम कर रही हैं।  रणबीर गंगवा ने कहा कि बैकवर्ड क्लास के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 10 वर्षों में अनेक जनहितैषी फैसले लेकर उन्हें क्रियान्वित किया है। पंचायत तथा शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग श्रेणी ए के लोगों के लिए आरक्षण को लागू किया गया। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह ने  क्रीमीलेयर की आय सीमा बढाने की घोषणा कर समाज की बड़ी मांग को पुरा किया है। इसमें कृषि आय तथा सरकारी वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरह ही तीसरी बार प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। 

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि पहले  सरकारी नौकरियों में  आरक्षित सीटें खाली छोड़ दी जाती थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने घोषणा की है कि बैकवर्ड क्लास की नोकरियों का बैकलॉग जल्द पूरा किया जाएगा। 

विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा ने कहा कि  प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही हैं। प्रदेश सरकार ने बिना पर्ची व खर्ची के युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो पार्टी राज्यसभा में अपना उम्मीदवार यह कहकर खड़ा नहीं कर रही कि उनके पास नंबर नहीं है, वही पार्टी सत्ता पक्ष के बारे में यह कैसे कह सकती है कि सरकार अल्पमत में है। 

इस अवसर पर हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, सुरेंद्र आर्य, लखमीचंद प्रजापति व दक्ष समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now