logo

गिले-शिकवे भुलाकर गले लगाना ही होली : जसविंद्र पाल पिंकी

Holi means forgetting grudges and embracing each other: Jaswinder Pal Pinky
 
गिले-शिकवे भुलाकर गले लगाना ही होली : जसविंद्र पाल पिंकी
भाजपा महिला मोर्चा ने होली मिलन समारोह में जमकर उड़ाया गुलाल
 
सिरसा। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिसार लोकसभा चुनाव प्रभारी, सिरसा चुनाव प्रबंधन प्रभारी व पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जसविंद्र पाल पिंकी ने की। कार्यक्रम में फतेहाबाद महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व हिसार लोकसभा सहप्रभारी राखी मक्कड़ की टीम ने भी शिरकत की और जमकर गुलाल उड़ाया। इस समारोह में सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। जसविंद्र पाल पिंकी ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सांसद ने भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ जमकर फूलों व गुलाल से होली खेली। इस मौके पर जसविंद्र पाल पिंकी ने कहा कि होली एक लोकप्रिय हिंदू त्यौहार है, जिसे रंगों का त्यौहार या बसंत का त्यौहार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि रंगों के पर्व पर हम सबको गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए। त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि होली ऐसा त्योहार है, प्यार और मिलन का है, सब लोग मिल रहे हैं। होली मिलन में हमने नारा लगाया है अबकि बार 400 पार। प्रधानमंत्री मोदी का जो सपना है, उसे हम सब मिलकर साकार करेंगे। पूरे देशवासी हमारे साथ हैं, हमारे प्रधानमंत्री के साथ हैं और इस बार 400 पार तो होगा ही होगा। यही नहीं लोकसभा की भी 10 की 10 सीटों पर कमल खिलेगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सेठी, जिला सचिव सुमन सैनी, मीडिया प्रभारी सोनिया शर्मा, मंडल अध्यक्ष पूनम मल्होत्रा, जिला कार्यकारी रजनी सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now