अवैध शराब गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर, नाकों पर अधिकारियों की रहेगी तैनाती : आर.के सिंह
-सिरसा का अभिमान सौ प्रतिशत मतदान : हर नागरिक अपने स्तर पर करें योगदान
Apr 6, 2024, 14:05 IST
-मतदान में न हो असुविधा, हर बूथ का किया जा रहा निरीक्षण
-उपायुक्त आर.के सिंह ने किया बूथों व एल-1 तथा एल-13 स्टॉकों का किया निरीक्षण
सिरसा, 05 अप्रैल।
लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब की हर गतिविधि पर पूरी तरह से नजर रखी जाए और जिला के साथ लगते राज्यों विशेषकर पंजाब सीमा पर नाके लगाकर कड़ी निगरानी के साथ-साथ पूरी एहतियात बरतें। किसी प्रकार की लापरवाही व कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके संबंध में उन्होंने संबंधित ऐजेंसी व कॉट्रेक्टर के साथ बैठक कर उन्हें जरुरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम राजेंद्र कुमार, डीएसपी जगत सिंह, डीटीसी आलोक पाशी, डीटीसी जीएसटी अंजू सिंह, ईओ नगर परिषद अत्तर सिंह, चुनाव तहसीलदार रोहित सहित संबंधित अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आर.के सिंह ने शुक्रवार को एल-1 व एल-13 स्टॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे लाइन डबवाली रोड़ स्थित एल-13, फायर स्टेशन के पीछे एल-1 तथा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एल-1 व एल-13 स्टॉक को चैक किया। उन्होंने संबंधित ऐजेंसी मालिकों को कहा कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान अवैध शराब को लेकर विशेष ध्यान रखें। जरुरत अनुसार सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढाई जाए। इसके साथ ही निरंतर रिकॉर्डिंग की निगरानी करें व पिछले एक महीने का कैमरे की रिकॉर्डिंग का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि शराब के आने व जाने का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। उन्होंने कहा कि यदि अवैध शराब की गतिविधि होती पाई जाती है, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण :
उपायुक्त ने लोकसभा आम चुनाव के मद्ïदेनजर जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बाल भवन, गांव सिकंदरपुर व गांव वेदवाला में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्र पर पानी, शौचालय, लाइट व छाया आदि जरुरी सुविधाएं जरुर हों। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप की सुविधा की जाए। उन्होंने स्कूल प्राचार्य को बच्चों को मतदान के बारे में जागरुक करने को कहा ताकि वे घर जाकर अपने अभिभावकों व अपने आस-पास के लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताएं। उन्होंने गांव के सरपंच, पंच, ग्राम सचिव व नंबरदा भी सिरसा का अभिमान, सौ प्रतिशत मतदान की मुहिम में बढचढकर सहयोग करें और चुनाव ड्ïयूटी में लगे जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करें। अगर किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत संंबंधित एआरओ या 1950 पर सूचना दें। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि 25 मई को अपने घर से निकलकर सौ प्रतिशत मतदान कर सिरसा का अभिमान, सौ प्रतिशत मतदान अभियान को सार्थक बनाएं।
फोटो सलंग्र :

WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)