logo

मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की: कार्तिकेय शर्मा सिरसा पहुंचे राज्यसभा सांसद ने लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील की

कार्तिकेय शर्मा
मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की: कार्तिकेय शर्मा सिरसा पहुंचे राज्यसभा सांसद ने लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील की
सिरसा

मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की: कार्तिकेय शर्मा सिरसा पहुंचे राज्यसभा सांसद ने लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील की

ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में ऐलनाबाद पहुंचे थे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय


सिरसा, 25 अप्रैल। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है और आने वाले समय में उनका नेतृत्व देश को और नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। वे करनाल की अनाज मंडी में 5 मई को प्रस्तावित ब्राह्मण सम्मेलन का न्यौता देने के लिए ऐलनाबाद पहुंचे थे। 


कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि ऐलनाबाद ने उन्हें हमेशा बहुत स्नेह और प्यार दिया है। उम्मीद करते हैं कि यहां से भी बड़ी हाजरी में लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचेंगे और पूर्व मंत्री विनोद शर्मा भी विशेष तौर पर पहुंचेंगे। 


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है और चुनाव में वह फैसला करती है। देश का जो जनादेश भाजपा को मिला है, उसके हिसाब से सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा है। इन चुनावों में प्रचंड बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अभी तक उम्मीदवार ही नहीं है जबकि लोकसभा का बहुत बड़ा इलाका होता है। इसके लिए समय भी चाहिए लेकिन पता नहीं विपक्ष किस स्ट्रेटेजी को लेकर चल रहा है। एक सवाल के जवाब में कार्तिकेय शर्मा ने

कहा कि देश को सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है और नरेंद्र मोदी जी से सशक्त चेहरा और कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि सिरसा के प्रत्याशी अशोक तंवर बहुत अच्छे इंसान हैं, सशक्त नेता हैं, सिरसा में जो काम रुके पड़े हैं, वे उन्हें पूरा करवाने में सक्षम हैं। हमारे रिश्तेदार भी हैंं। हम सबसे यही अपील करते हैं कि उन्हें सफलता प्रदान करें ताकि वे सिरसा के काम करवा सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">