जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला पहुंचे डबवाली शहर,जनसमस्याएं जान प्रशासन से किया समाधान का आग्रह

जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला पहुंचे डबवाली शहर
जनसमस्याएं जान प्रशासन से किया समाधान का आग्रह
सिरसा | जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के पूर्व प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला रविवार को अपने दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तहत डबवाली शहर पहुंचे | इस दौरान वे शहर के विभिन्न भागों में आमजन से मिले और उनकी परेशानियों के बारे में जनकारी ली | जनता ने उन्हें बताया कि मानसून की पहली बरसात के दौरान ही शहर भर में बरसाती पानी जमा हो गया और निकासी की व्यवस्था न होने के कारण काफी दिक्कतों से दोचार होना पड़ रहा है
| जनसमस्या सुनकर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने फ़ौरन नगर परिषद के अधिकारियों से संपर्क साधा और उन्हें जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा | उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी फोन के माध्यम से आमजन के हित में सामुदायिक भवन जनता के लिए खोलने को कहा | अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें शहर के विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित गलियों की दुर्दशा भी देखने को मिली जिसके लिए उन्होंने नगर परिषद प्रशासन डबवाली को ज़िम्मेदार बताया | इस अवसर पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ सहयोगी व कार्यकर्ता उनके साथ थे |