कालांवाली पुलिस द्वारा गाँव दादु में कब्बडी खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ीयों व ग्रामीणो को नशा के बारे में जागरुक किया
पुलिस अघीक्षक डबवाली के दिशानिर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में प्रभारी थाना कालांवाली इंन्सपैक्टर चान्द सिंह द्वारा गाँव दादु में कब्बडी खेल प्रतियोगिता में मौजुद युवा खिलाड़ीयो व ग्रामीणो को नशा के दुष्परिणामो तथा साईबर अपराध के बारे अहम जानकारी दी गई ।

इंन्सपैक्टर चान्द सिंह ने कब्बडी टीम के खिलाड़ीयों से कहा कि नशा नाश की जड़ है । नशा कोई भी हो वह परिवार को बर्बाद कर देता है । समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । शराब ,चरस,गुटखा,सिग्रेट, बिड़ी , खैनी पहले का चलन बढ रहा है । पहले युवा नशा शोक के कारण करता है और बाद मे धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोईन
,अफीम , पोस्त आदी जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ के साथ साथ धन की हानि होती है। नशे से हजारों लाखों घर बर्वाद हो चुके है। नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं
। बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है। हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके। ।
.png)