कपिल बना मि. सिरसा बॉडी बिल्डिंग एंड मेन फिजिक चैंपियन
Kapil became Mr. Sirsa Body Building and Main Physique Champion
Feb 12, 2024, 20:06 IST
सिरसा। सिरसा बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोट्र्स एसोसिएशन द्वारा जेसीडी में करवाई गई मि. सिरसा बॉडी बिल्डिंग एंड मेन फिजिक चैंपियनशिप में सिरसा के कपिल ने मि. सिरसा बॉडी बिल्डिंग एंड मेन फिजिक चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। एसोसिएशन के महासचिव श्याम बामनियां ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में अर्जुन चौटाला, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर शहरी इनेलो प्रधान गंगाराम बजाज और जिला प्रभारी गुरदयाल मेहता, किरपाल, यश कक्कड़ ने शिरकत की। निर्णायक मंडल की भूमिका सुभाष आर्या और तारा सिंह नैशनल जज ने निभाई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सिरसा, कालांवाली, डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद सहित जिलेभर से 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 55 किलोभार वर्ग में राहुल प्रथम, संदीप द्वितीय व पंकज राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 60 किलोभार वर्ग में रोहित प्रथम, संचित द्वितीय व अर्सनदीप तीसरे स्थान पर रहा। 65 किलो भार वर्ग में एम्मी प्रथम, रामप्रताप दूसरे व पंकज राय तीसरे स्थान पर रहा। 70 किलोभार वर्ग में कपिल प्रथम, अनिकेत दूसरे व मनजीत तीसरे स्थान पर रहा। मेन फिजिक में कपिल प्रथम, एम्मी दूसरे, अमित तीसरे व मनजीत चौथे स्थान पर रहा। कपिल को मि. सिरसा व मेन फिजिक के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि अर्जुन चौटाला ने विजेता प्रतिभागी को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्य सन्नी कंबोज, बालकिशन बामनियां, प्रवीण सहारण, सोनू, अशोक, मनोज शर्मा, रवि पुरोचा, उमेश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)
