logo

शहर में पैदल मार्च करते हुए उपखंड कार्यालय का किया घेराव, तहसीलदार के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

xxxx

संगरिया के रेस्टोरेंटों एवं अन्य कई स्थानों पर गैर कानूनी ढंग से करवाए जा रहे अनैतिक कार्यो पर पूर्ण प्रतिबंध एवं कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आज शहर के उधम सिंह चौक में सैकड़ो दुकानदार, व्यापारी और नौजवान एकजुट हुए और करीब 12 बजे मस्जिद से कोर्ट रोड पैदल मार्च करते हुए उपखंड कार्यालय का घेराव कर तहसीलदार के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे किसान नेता राकेश फगोडि़या ने बताया कि गत 4 मार्च को थानाधिकारी फूलचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा था लेकिन लिखित शिकायत के बावजूद कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई है। उसके बाद 11 मार्च से शहर के सैकड़ो बुद्धिजीवी दुकानदार, व्यापारी और नौजवान लगातार रेस्टोरेंट में अनैतिक कार्यों के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं।


शहर के लोगों ने 28 मार्च को पुनः लिखित रूप में थानाधिकारी को शिकायत सौंपी लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज तक पुलिस ने शिकायत भी दर्ज नहीं की है। फगोडि़या ने कहा कि लिखित शिकायतें सौंपने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। संगरिया के इन रेस्टोरेंटो में लगातार अपराधिक गतिविधियां हो रही है। रेस्टोरेंटों में अनैतिक कार्यों के चलते आस-पड़ोस के लोग और पूरा शहर शर्मसार हो रहा है। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ शहर के लोगों में भारी आक्रोश है। शहर शिक्षा नगरी के रूप में जाना जाता है यहां विद्यालय और विश्वविद्यालय में हजारों हजार बच्चों की शिक्षा हो रही है

, नौजवान बच्चे भी रास्ता भटक रहे हैं। आज ज्ञापन में शहर के लोगों की पुरजोर मांग है कि साहिल पैलेस, मिडास रेस्टोरेंट सहित तमाम रेस्टोरेंटों की बारीकी से जांच और दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जावे ताकि अनैतिक कार्यो और अपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके आज सैकड़ो लोगों ने स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर तुरंत प्रभाव से कठोरतम कार्रवाई नहीं हुई तो शहर के हजारों हजार लोग बड़ी संख्या में एकजुट होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाएंगे और रेस्टोरेंटो में अनैतिक कार्यों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगने तक कडा़ संघर्ष जारी रहेगा।

आज के प्रदर्शन में किसान नेता राकेश फगोडि़या, ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सुभाष बिश्नोई, उधम सिंह मार्केट के अध्यक्ष राज किंगरा, भवन निर्माण कामगार यूनियन अध्यक्ष गिरधारी ठेकेदार, गुरचरण सिंह प्रधान, सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष सोहनलाल भारुखेड़ा, स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय अध्यक्ष नरेंद्र पाल, सीमेंट यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सहारण, दिनेश शर्मा उप सरपंच रतनपुरा, गौरव मित्तल, जितेंद्र मित्तल, ओम बिश्नोई, कृष्ण फगोडि़या, हरपाल सिंह दादींवाल, अनंतराम शर्मा, जसवंत ज्याणि, अजीत सिहाग, शिवकरण अग्रवाल, राजेश स्वामी, अजय सांगवान, छात्र नेता कपिल चौधरी, आजाद संधू, लखवीदंर दांदीवाल, कश्मीर दांदीवाल, पवन ठेकेदार, भीमसेन गर्ग, राहुल गेट, छात्र नेता अंकुश चौधरी, विक्रम यादव, इंद्राज मीणा, मोहनलाल बांगड़वा, चौधरी ओम प्रकाश चाहर सहित सैकड़ो, दुकानदार, व्यापारी नौजवान उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">