मेजर नहर से पानी देने का मामला: ग्रामीण धरनास्थल पर मनाएंगे शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस
Issue of providing water from Major Canal: Martyrdom Day of Shaheed Bhagat Singh will be celebrated at rural protest site
Mar 20, 2024, 16:11 IST
सिरसा। मेजर नहर से डेरा की कॉलोनियों को पानी देने के विरोध में दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का धरना 76वें दिन जारी है। प्रशासन द्वारा बार-बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या की ओर कोई संज्ञान नहीं लेने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। धरनारत ग्रामीणों द्वारा धरनास्थल पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 जनवरी को शहीदे आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस को धरनास्थल पर मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रधान गुरादित्त्ता सिंह ने बताया कि पब्लिक हैल्थ व नहरी विभाग द्वारा गैर कानूनी तरीके से मेजर नहर से मोघा निकालकर डेरा की शाह सतनामपुरा सहित अन्य कॉलोनियों को पानी देने का काम किया जा रहा है, जोकि उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मोघे के लगने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल का संकट खड़ा हो जाएगा, क्योंकि डेरा प्रबंधन तो कहीं से भी पानी की व्यवस्था कर लेगा, लेकिन ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था करना संभव नहीं है। इसलिए इस मोघे को तुरंत प्रभाव से रद्द कर ग्रामीणों को राहत पहुंचानी चाहिए। ग्रामीणों ने सख्त लहजे में कहा कि वे किसी भी कीमत पर उक्त गैर कानूनी मोघा नहीं लगने देंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश, भीम सिंह, विकास कसवां, निहाल सिंह, रामकिशन फौजी, मिलखराज कंबोज, रामजस भुक्कर, जसवंत राड़ सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)