logo

मनीष ढिल्लों को मिली घर-घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस अभियान डबवाली की भी जिम्मेवारी

Manish Dhillon also got the responsibility of door-to-door Congress-Har Ghar Congress campaign Dabwali.
 
hhn
सिरसा। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे घर-घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस अभियान के तहत पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में सिरसा से रानियां विधानसभा कांग्रेस प्रभारी व गांव जोधपुरिया निवासी मनीष ढिल्लों को डबवाली हलके में इस अभियान को जोर-शोर से चलाने की एक और जिम्मेवारी पार्टी हाईकमान द्वारा सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर मनीष ढिल्लों ने पार्टी हाईकमान, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। ढिल्लों ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी को वे वरिष्ठ कांगे्रस नेता डा. केवी सिंह के मार्गदर्शन व विधायक अमित सिहाग के साथ मिलकर बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा विधायक अमित सिहाग के साथ मिलकर इस अभियान को डबवाली हलके में मजबूती से चलाएंगे। घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की विकासपरक नीतियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
Click to join whatsapp chat click here to check telegram