logo

6 को पूरे दिन सिरसा में रहेंगे मनोहर लाल: निताशा सिहाग

Manohar Lal will stay in Sirsa the whole day on 6th: Nitasha Sihag
 
6 को पूरे दिन सिरसा में रहेंगे मनोहर लाल: निताशा सिहाग
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 6 अप्रैल को पूरा दिन सिरसा में बिताएंगे। इसके एक दिन बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ रात्रि भोज करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल एक दिन के प्रवास पर 6 अप्रैल को सिरसा में आ रहे हैं और वे सुबह एफ ब्लॉक के नजदीक सिविल हॉस्पिटल रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी का 7 अप्रैल को शाम 7 बजे सिरसा में पहुंचने का कार्यक्रम है। निताशा राकेश सिहाग ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के लिए वोटों की अपील करेंगे और यहां वे रानियां रोड स्थित सेतिया पैलेस में पार्टी पदाधिकारियों और बूथ समिति सदस्यों व पन्ना प्रमुखों के साथ रात्रि भोज करेंगे। इस तरह सीएम व पूर्व सीएम के सिरसा दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
चुनाव प्रबंधन, ठोस रणनीति व ऊर्जावान उम्मीदवार के चलते भाजपामय हुआ सिरसा
सियासी पंडितों का मानना है कि गजब के चुनाव प्रबंधन, ठोस रणनीति और भाजपा के ऊर्जावान उम्मीदवार के चलते पूरा सिरसा भाजपामय नजर आ रहा है। भाजपा के पास मजबूत संगठन है और 30 हजार से अधिक पन्ना प्रमुखों की टीम है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक चुनाव समितियां और पूरा संगठन फील्ड में भी उतर गया है। भाजपा उम्मीदवार डा. अशोक तंवर खुद हर रोज डेढ़ दर्जन से अधिक सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। डा. अशोक तंवर का मानना है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में माहौल बना हुआ है। जनता ने 400 पार के नारे को पूरा करने का मन बना लिया है और तीसरी बार श्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। डा. तंवर का कहना है कि साढ़े वर्षों में श्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा ने एक मिसाल कायम की है और  सुशासन की परिकल्पना साकार हुई है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा नई ऊंचाइयों को छूएगा।
फोटो विवरण:1 सिरसा लोकसभा कार्यालय में लोकसभा प्रत्याशी का स्वागत करते हुए पार्टी पदाधिकारी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now