MONSOON : मौसम विभाग ने दी जानकारी, जानिए एनसीआर-हरियाणा में कब दस्तक देगा मानसून ? जानिए पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्री-मॉनसून गतिविधि शुरू हो गई है लेकिन गुजरात में चार दिन पहले मॉनसून के दस्तक देने के बावजूद अभी भी रुकी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक कमजोर मॉनसून के कारण इसमें देरी हो रही है. मध्य प्रदेश में 18 जून के बीच मानसून आने की उम्मीद है गुजरात में भारी बारिश हो रही है.
पूर्वोत्तर में बारिश का रेड अलर्ट
देश के उत्तरपूर्वी हिस्सों में मानसून काफी सक्रिय है. सरकार ने असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में जून तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन राज्यों में बारिश का अनुमान है।
हरियाणा-NCR में भीषण गर्मी
दूसरी ओर, हरियाणा-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। ज्यादातर जगहों पर तापमान 45 के पार है. हरियाणा के नूंह में तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साथ ही सभी जिले हीट अलर्ट पर हैं. इस बीच, चंडीगढ़ को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। यहां भी लोग गर्मी से बेहाल हैं. घरों से बाहर निकलते ही लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। रात में पारा 35 के पार पहुंच रहा है, जिससे रात की नींद उड़ रही है।
पंजाब में लू का अलर्ट
पंजाब के लोगों को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है. पंजाब के फाजिल्का में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, जून से पंजाब के कई जिलों में बारिश की उम्मीद है
हरियाणा में कब होगी बारिश?
हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है। हालांकि, कुछ जिलों में 18 जून से शुरू होने वाली प्री-मानसून बारिश से ही कुछ राहत मिलेगी। 18 जून को चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, फतेहाबाद और सिरसा में बारिश की संभावना है, जबकि 19 जून को चंडीगढ़ समेत हरियाणा के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है और 20 जून को राहत मिलेगी.
हरियाणा-NCR में कब आएगा मॉनसून?
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, हरियाणावासियों को इस पूरे महीने मानसून का इंतजार करना होगा क्योंकि जून तक मानसून भारी बारिश से हरियाणा को भिगो सकता है। हरियाणा को मानसून के लिए अभी इंतजार करना होगा.