logo

Monsoon Updates : इस तारीख को हरियाणा में प्रवेश करेगा मानसून, जानें कहां पहुंचा मानसून ? जानिए पूरी जानकारी

Monsoon Updates: Monsoon will enter Haryana on this date, know where has the monsoon reached? Know full details
Monsoon Updates : इस तारीख को हरियाणा में प्रवेश करेगा मानसून, जानें कहां पहुंचा मानसून ? जानिए पूरी जानकारी 

 देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य गर्मी की मार झेल रहे हैं. लोगों को अब मानसून का इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली और हरियाणा में मानसून की एंट्री पर बड़ा अपडेट दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पहले ही देश के दक्षिणी और उत्तरपूर्वी हिस्सों में पहुंच चुका है और तेजी से देश के बाकी हिस्सों को कवर कर रहा है। केरल के बाद यह तेलंगाना और गोवा में प्रवेश कर चुका है। मॉनसून जारी रहने के कारण महाराष्ट्र के मुंबई में भी भारी बारिश हुई है

दिल्ली और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में जल्द ही मानसून पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मानसून 15 जून तक पूरे महाराष्ट्र, फिर जून तक मध्य प्रदेश और गुजरात में पहुंच जाएगा

30 जून तक यह दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा में प्रवेश करेगा और बारिश के साथ लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगा। हरियाणा, दिल्ली और पंजाब और राजस्थान में लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now