logo

बंसीवट में आयोजित नानी बाई का मायरा बीते दिवस संपन्न

Nani Bai's Myra organized in Bansiwat concluded yesterday
 
बंसीवट में आयोजित नानी बाई का मायरा बीते दिवस संपन्न 
बंसीवट में आयोजित नानी बाई का मायरा बीते दिवस संपन्न हो गया l मंदिर के पुजारी पंडित सीताराम के सानिध्य में तीन दिवसीय इस आयोजन में पंडित सुगन शर्मा ने अपने मुखारविंद से नानी बाई का मायरा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया l युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं समाजसेवी मोहित शर्मा मायरा सुनने पहुंचे l उन्होंने पंडित सुगन शर्मा से आशीर्वाद लिया l इस दौरान मोहित शर्मा ने कहा कि सिरसा में समय-समय पर धार्मिक समागम होते रहते हैं l इस तरह के आयोजनों में शामिल होने से जहां मन में परोपकार की भावना पैदा होती है, वहीं आत्मिक शांति भी मिलती है l इस मौके पर बंसीवट कथा समिति के प्रधान इंद्र कुमार उप प्रधान सुनील कुमार गोयल, सचिव संजय कुमार तायल, कार्यकारिणी सदस्य हीरालाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, रामकुमार जैन, राधेश्याम बांसल, दयानंद वर्मा, किशोरी लाल वर्मा आदि मौजूद थे l
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">