कलिंगा में 98 लाख रुपये की लागत से बनेगी नसीब सिंह ई-लाईब्रेरी
Naseeb Singh e-library will be built in Kalinga at a cost of Rs 98 lakh.
Mar 4, 2024, 13:01 IST
सार्वजनिक कार्यो के लिए सरकारी खजाने लबालब: बिसम्बर वाल्मीकि
बवानी खेड़ा, 3 मार्च। गांव कलिंगा के युवाओं को किताबी ज्ञान हासिल करने के लिए शहरों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। अब उनको यह सुविधा गांव कलिंगा में ही मिलने वाली है।
ये विचार रविवार को विधायक बिसम्बर वाल्मीकि ने गांव कलिंगा में ठाकुर नसीब सिंह ई-लाईब्रेरी का शिलान्यास करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि ई-लाईब्रेरी के निर्माण पर करीब 98 लाख रुपये का खर्च आएगा। विधायक श्री वाल्मीकि ने 98 लाख दिए जाने की घोषणा की। उनके गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। विधायक श्री वाल्मीकि ने कहा कि सार्वजनिक कार्यो के लिए सरकारी खजाने लबालब है, बशर्ते ग्रामीण सार्वजनिक कार्य लेकर आएं,उनको तत्काल पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम श्री मनोहर लाल का हल्का बवानी खेड़ा के साथ विशेष लगाव है। वे हल्के के चहुंमुखी विकास करवा रहे हैं। पूरे हलके में विकास कार्यो की गंगा बह रही है। इस दौरान ठाकुर नसीब सिहं का चित्र पट भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में धामाण खाप के प्रधान ऋषिपाल, रणबीर सरपंच, सोनू सरपंच, राजकुमार सरपंच,खरक मंडल अध्यक्ष अशोक खलेरा, रामभूल कलिंगा, बोका चांग , विकास वाल्मीकि, जोगेंद्र सिंह, चीनी राजपूत, सुरेंद्र वाल्मीकि के अलावा अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)