logo

सीएम बनने के बाद 7 अप्रैल को पहली बार सिरसा आएंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी
xa
सीएम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 अप्रैल को सिरसा आएंगे और जिला के कार्यकर्ताओं के साथ रात्रिभोज करेंगे‌। हाल ही में मुख्यमंत्री से सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का चंडीगढ़ में परिचय करवाने के उपरांत अब भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग अपनी जिला टीम के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए जुट गई है कि जिला सिरसा के सभी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री रूबरू हो सकें।


यह जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सतीश जग्गा ने बताया कि समारोह की सफलता के लिए बैठकों का दौर जारी हो गया है‌। इसके लिए कल वीरवार को सिरसा लोकसभा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और मोर्चा के जिला अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक भी बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि सीएम पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी पहली बार सिरसा आएंगे और वह 7 अप्रैल की शाम रानियां रोड स्थित सेतिया

पैलेस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शहर की विभिन्न प्रमुख सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संस्थाओं की ओर से उनका नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं का चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now