नवनियुक्त सीएम ने कार्यकर्ताओं में किया नए जोश का संचार: प्रदीप रातुसरिया
Newly appointed CM instilled new enthusiasm among the workers: Pradeep Ratusaria
Apr 11, 2024, 16:48 IST
सिरसा। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप रातुसरिया ने कहा कि नवनियुक्त सीएम नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम मनोहरलाल ने सिरसा में आकर कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार किया है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि सीएम व पूर्व सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत-संकल्पित भारत के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात एक किए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इसी सपने को साकार करने के लिए सरकार की ओर से लगातार नीतियां बनाई गई, जिसका सभी वर्गों को बखूबी लाभ मिला। रातुसरिया ने कहा कि सिरसा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम मनोहरलाल ने लोकसभा की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाने का आह्वान किया और भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर को भारी मतों से जिताने के लिए प्रयास करने को कहा। रातुसरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसलिए भी जरूरी हैं, क्योंकि उन्होंने दस वर्षों में जो काम किए हैं, वो कांग्रेस 70 सालों में भी नहीं कर पाई। रियल टाइम डिजिटल पेमेंट की दुनिया में भारत नंबर वन बना है, अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। 14 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाया। देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। उन्होंने कहा कि देश के समूचे विकास के लिए एक बार फिर से केंद्र व राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार को लाना है। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे 25 मई को 100 प्रतिशत मतदान करें।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)