logo

अब 30 को नहीं होगी छोटी दिवाली की छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश

शिक्षा विभाग
aa
छोटी दिवाली की छुट्टी

अब 30 को नहीं होगी छोटी दिवाली की छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश


हरियाणा में छोटी दिवाली की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है। शिक्षा निदेशालय ने एक ऑर्डर जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में छोटी दिवाली की छुट्टी अब 31 अक्टूबर के बजाय 30 अक्टूबर की कर दी जाए। इससे पहले सरकार ने आदेश जारी कर दीपावली की छुट्टी की तारीख बदली थी। बता दें कि दीपावली के अवकाश को लेकर 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। 

इस वजह से सरकार ने छुट्टियों की तारीख बदलने का आदेश जारी किया है। वहीं, हरियाणा सरकार ने दीपावली का अवकाश 1 नवंबर (शुक्रवार) के बजाय 31 अक्टूबर (गुरुवार) को घोषित किया है। हरियाणा सरकार की तरफ से नए आदेशों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। 

नए आदेश के मुताबिक प्रदेश सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक और अन्य संस्थाओं में 31 अक्टूबर को दीपावली त्योहार के अवसर पर राजपत्रित अवकाश रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">