मुखिया का पता नहीं, साइबर ठग के एजेंट को पकड़कर पीठ थपथपा रही पुलिस
गुड़गांव
Apr 8, 2024, 17:41 IST
पुलिस
करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले की तलाश करने निकली गुड़गांव पुलिस ठग के एक छोटे एजेंट को पकड़कर अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है।
करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला आरोपी भले ही पुलिस के हत्थे न चढ़ा हो, लेकिन ठग को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक बैंक कर्मचारी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी द्वारा करोड़ों रुपए की ठगी के लिए जेल में बंद
एक अपराधी का बैंक खाता साइबर ठग को उपलब्ध कराया था। इस खाते को उपलब्ध कराने की ऐवज में आरोपी ने एक लाख रुपए की नकदी प्राप्त की थी। हालांकि गुड़गांव की साइबर पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही साइबर
ठगी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी और इस पूरे नेक्सस को तोड़ देगी, लेकिन पुलिस महज एक एजेंट को काबू करके ही खुश होती नजर आ रही है।"
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)