logo

नूतन मेहता बनी इन्नरव्हील क्लब सिरसा शाइन की प्रधान,सामाजिक सेवाओं को बढ़ाने का लिया संकल्प

XA

नूतन मेहता बनी इन्नरव्हील क्लब सिरसा शाइन की प्रधान
सामाजिक सेवाओं को बढ़ाने का लिया संकल्प  


सिरसा। प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था इन्नरव्हील क्लब सिरसा शाइन की सामान्य कार्यकारिणी की बैठक सिरसा क्लब में हुई जिसमें वर्ष 2024-25 की समयावधि के लिए नई कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें नूतन मेहता को क्लब का प्रधान मनोनीत किया गया। इस अवसर पर क्लब की पूर्व प्रधान पूनम मोंगा ने नवनिर्वाचित प्रधान नूतन मेहता को कॉलर पहनाकर व लेपल पिन लगाकर उन्हें विधिपूर्वक सम्मान दिया। क्लब प्रधान नूतन मेहता ने इस अवसर पर अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए इंदु पाहवा को कोषाध्यक्ष, निशा धींगड़ा को सचिव, रेखा गोयल को उपाध्यक्ष,

शशि सचदेवा को आईएसओ, डॉ. सारिका को एडिटर, उर्मिल को सहायक सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त प्रधान नूतन मेहता ने इस अवसर पर कहा कि वे अपने तमाम पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की सहायता से सामाजिक व मानवीय सेवाओं को शीर्ष पर ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये क्लब नहीं बल्कि पारिवारिक मंदिर है जिसमें सभी सदस्यों की भावनाओं का सम्मान है। नवीन कार्यकारिणी व तमाम सदस्यों ने प्रधान नूतन मेहता को अपना यथोचित सम्मान और सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बॉक्स


नूतन मेहता के नेतृत्व में निकाली जागरूकता रैली
क्लब की प्रधान नूतन मेहता के नेतृत्व में मानवीय व सामाजिक चेतना के रूप में पहले प्रोजेक्ट के रूप में राजकीय स्कूल अहमदपुर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से रैली निकाली और ग्रामीणों को इसके प्रति प्रेरित किया। प्रधान नूतन मेहता ने बच्चों से कहा कि असंतुलित पर्यावरण को देखते हुए सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करें ताकि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से छुटकारा मिल सके। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now