logo

ओबीसी समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करेगा: डा. विनोद स्वामी

OBC community will work to strengthen the hands of Prime Minister Narendra Modi: Dr. Vinod Swami
 
ओबीसी समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करेगा: डा. विनोद स्वामी
भाजपा ओबीसी मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन में प्रत्याशी को जिताने की बनी रणनीति
 

फतेहाबाद - 08 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में हरियाणा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विनोद स्वामी ने फतेहाबाद जिले के गांव जांडवाला सोत्र में आयोजित ओबीसी मोर्चा सामाजिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।

डा. स्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी के हित में जितने निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लिए हैं, उतने कभी नहीं लिए गए। यही कारण है कि पूरा ओबीसी समाज आज भाजपा के साथ है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा परिवारवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति करके ही देश और देश के लोकतंत्र तथा गरीबों को कमजोर करने का काम किया है। इससे देश की प्रगति बहुत धीमी गति से हो सकी लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद 10 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था एवं विकास चरम को छू रहा है। पार्टी ने ओबीसी समाज का सम्मान करते हुए कर्मठ व व्यक्तित्व के धनी नायब सिंह सैनी को प्रदेश की कमान सौंपी है, यह पूरे समाज का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका साथ के मूलमंत्र पर चलते हुए नित्य नए आयाम को छू रही है। ओबीसी समाज भाजपा की विचारधारा पर आस्था रखते हुए मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में हर समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर है। आज भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलवीर पटीर बलबीर बोयत दिनेश बगड़िया, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री पवन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मक्खन जईया, सुभाष फूला, सीता राम जांगड़ा, विजय मिरडाना, मदन मादव भूना, संदीप लोहार, सत्यनारायण, बलबीर सिंह, सरपंच राम निवास पूनिया, राम कुमार, राम किशन गुर्जर, डा. मंगाराम भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">