logo

शिविर के दूसरे दिन यूथ रैडक्रॉस को किया हैपेटाईटस व एडस के प्रति जागरूक

Youth Red Cross made aware about hepatitis and AIDS on the second day of the camp
 
रैडक्रॉस

कैथल, 20 फरवरी (     ) जिला रैडक्रॉस सोसायटी के प्रधान एवं डीसी प्रशांत पंवार के मार्गदर्शन में गत 19 से 23 फरवरी तक जाट महाविद्यालय में पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागीयों को डॉ. विपुल सिघानिया ने हैपेटाईटस से संबधित जानकारी प्रदान की एवं डॉ. विनय गुप्ता सिविल अस्पताल कैथल ने एडस के बारे में यूथ रैडक्रॉस को विस्तृत रूप से जानकारी दी। शिविर में जिला के 20 महाविद्यालयों के 100 विधार्थी और 20 यूथ रैडक्रॉस काउंसलर भाग ले रहे है।

          रामजी लाल ने कहा कि इस पांच दिवसीय शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अनेक शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि प्रतिभागियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाया जा सकें। शिविर के दौरान भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा के महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल, जाट महाविद्यालय के प्रचार्य डा. दिनेश, डा. विपुल सिघानिया, डॉ. विनय गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जाट महाविद्यालय के प्रचार्य डा. दिनेश ने कहा कि भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी स्वास्थय, सेवा और मित्रता का सिद्वान्त लेकर आगे बढ़ता है। हमें हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. बीरबल दलाल ने प्रतिभागियों को रैडक्रॉस शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें निस्वार्थ एवं परोपकार के भाव के साथ स्वास्थय, सेवा और मित्रता के सन्देष के साथ आगे बढना चाहिए। डॉ. बीरबल दलाल ने मंच का संचालन किया और जिला स्तर पर रैडक्रॉस की महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी। विधार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता का प्रषिक्षण दिया गया। इस मौके पर रामपाल लेखाकार, पवन कुमार, जिला कैथल के 20 महाविद्यालयों से आए 20 काउंसलर एवं 100 यूथ / विद्यार्थी उपस्थित रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">