logo

हरियाणा के युवाओं पर एक बार फिर कुठाराघात ! भाजपा बनी हरियाणा के युवाओं का “रास्ता रोको गैंग” राज्य सभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला

रास्ता रोको गैंग
ZX
राज्य सभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला 

हरियाणा के युवाओं पर एक बार फिर कुठाराघात ! भाजपा बनी हरियाणा के युवाओं का “रास्ता रोको गैंग” राज्य सभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला 

 👉 पंचायती राज विभाग मी SDO (सिविल) की 48 जनरल सीटों में 19 चयनित कैंडिडेट हरियाणा से बाहर के, यानी 40% !

 👉 जब हर भर्ती में, ख़ास तौर से Class I व II में, हरियाणा से बाहर के लोगों को ही नौकरी देनी है तो हरियाणा के युवाओं को भाजपा सरकार बता दें कि प्रदेश में न उनके लिए जगह है और न ही उनकी योग्यता की कोई इज्जत।

 👉 भाजपा व इससे पहले साढ़े चार साल तक भाजपा-जजपा सरकार ने ये हरियाणा के युवाओं से ये जुल्म पहली बार नहीं किया। ये 10 साल से यही “हरियाणवी विरोधी” नीतियाँ अपनायें हैं।


 कुछ और हरियाणा के बाहर से की भर्तियों को याद करें और जानें कि भाजपा की ये हरियाणा विरोधी क्रोनोलॉजी लगातार जारी है- 

 ➡️ असिस्टेंट प्रोफेसर (पॉलिटिकल साइंस) = 18 में से 11 हरियाणा के बाहर से ।


 ➡️ SDO (इलेक्ट्रिकल) = 80 में से 78 हरियाणा के बाहर से । बाद में ये भर्ती रद्द कर दी।


 ➡️ SDO (इलेक्ट्रिकल) = 99 में से 77 हरियाणा के बाहर से  ➡️ लेक्चरर ग्रुप B, टेक्निकल एजुकेशन विभाग = 157 में से 103 हरियाणा के बाहर से ।


 ➡️ HCS Ex ब्रांच 2017 = 3 में से 1 हरियाणा के बाहर से । ➡️ HCS Ex ब्रांच बीडीपीओ = 7 में से 4 हरियाणा के बाहर से  ➡️ डिस्ट्रिक्ट हार्टिकल्चर ऑफिसर (DHO) = 26 में से 12 हरियाणा के बाहर से । 

 👉 यही नहीं अब बाहरी राज्यों के केंडीडेट्स को भी “सोशियो इकोनॉमिक” के 5 मार्क्स मिलते हैं। फिर हरियाणवी अब क्या करें। उन्हें क्या फ़ायदा ? 

 👉 HCS (ज्यूडिशियल ब्रांच) में से हरियाणा GK हटा दी गई है। तो अब तो खुले से हरियाणा के बाहर के लोगों की भर्ती का रास्ता खोल दिया गया है, जबकि और राज्य ऐसा नहीं करते । 

 क्या श्रीमान नायब सैनी व भाजपा सरकार जबाब देगी कि वो हरियाणा के युवाओं का “रास्ता रोको गैंग” क्यों बन गये हैं ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">