logo

किसानों के दिल्ली कूच के उपलक्ष्य में पंजुआना लंगर कमेटी द्वारा लगाया जाएगा चाय-पानी का लंगर: लखविंदर सिंह औलख BKE

Panjuana Langar Committee will organize tea-water langar to commemorate the farmers' march to Delhi: Lakhwinder Singh Aulakh BKE
 
Panjuana Langar Committee will organize tea-water langar to commemorate the farmers' march to Delhi: Lakhwinder Singh Aulakh BKE
सिरसा। भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि 13 फरवरी दिल्ली कूच के लिए एन एच-9, डबवाली से सिरसा की तरफ  हजारों ट्रैक्टर-ट्रालियां निकलेंगी, जिसके लिए पहले आंदोलन की तर्ज पर हरियाणा में लंगर लगेंगे। इसी कड़ी में पहल करते हुए सिरसा से 10 किलोमीटर पहले पंजुआना लंगर कमेटी ने 13 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च में भाग लेने वाले किसानों के लिए चाय-पानी के लंगर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली कूच के लिए हजारों की तादाद में ट्रैक्टर-ट्रालियां इसी रास्ते से दिल्ली जाएंगी। पहले भी किसान आंदोलन में इसी जगह 13 महीने लंगर चला था। एक बार फिर से सभी गांवों के सहयोग से किसानों के लिए लंगर चलाया जाएगा। औलख ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर सरकार बार-बार सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि देश का किसान इस बार सरकार के बहकावे में नहीं आएगा और अपना हक लेने के बाद ही वहां से उठेगा। उन्होंने प्रशासन द्वारा सरकार के इशारे पर किसानों की कि जा रही किलेबंदी को लेकर कहा कि सरकार जितनी मर्जी बेरिकेड्स किसानों के रास्तों में लगा दे, लेकिन देश का अन्नदाता हर हाल में दिल्ली पहुंचेगा। लंगर कमेटी के अध्यक्ष व बीकेई के जिला संरक्षक बापू हरचरण सिंह पंजुआना ने कहा कि सभी के सहयोग से किसान भाइयों के लिए चाय के लंगर की की व्यवस्था कमेटी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहा है, सभी वर्गों के लोगों को इनका सहयोग करना चाहिए। बड़ी संख्या में सिरसा जिले से किसान दिल्ली कूच का हिस्सा बनेंगे। इस मौके पर काका सिंह कंवर, दीपू गिल, सर्वजीत कंबोज, हवा सिंह बिश्नोई, हरप्रीत कंबोज, रतन सिंह, प्रितपाल सिंह, जगजीत सिंह, बबल पंजुआना, सुरेश कंबोज मौजूद रहे।
Click to join whatsapp chat click here to check telegram