logo

सत्य का आचरण करने वाला व्यक्ति पाता है उन्नति: सुमनांजली जोशी

a

सत्य का आचरण करने वाला व्यक्ति पाता है उन्नति: सुमनांजली जोशी


सिरसा। श्री मां भगवती इच्छा पूर्ण मंदिर, शमशाबाद पट्टी सिरसा में श्री राधे बिहारी प्रेम मंडल के सान्निध्य में  सुमनांजली जोशी ने श्रीदेवी भागवत कथा के तीसरे दिन कहा कि जीवन में सत्य का आचरण करने वाला व्यक्ति उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। माता-पिता का आदर करना और उनकी सेवा करना ही सच्ची सेवा है। कितनी ही विपरीत परिस्थिति क्यों न आ जाएं,

जीवन में सत्य का मार्ग नहीं छोडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि देवी भगवती जगत की मां हैं, जो भी मां की शरण में आता है, उसका कल्याण होता है। उन्होंने कहा पति-पत्नी को कभी भी लडऩा नहीं चाहिए। दोनों ही जीवन के दो पहिए हैं। दोनों को मिल-जुलकर जीवन रूपी गाड़ी को आगे बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने देवी के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन करते हुए कहा कि देवी सर्वशक्तिमान है। जब जब धरती पर पाप बढ़े हैं मां भगवती ने अलग-अलग रूपों में अवतार लिया। कई लोग बुढ़ापे में माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों को अनेक जन्मों में घोर दुख भोगने पड़ते हैं। मां भगवती भक्तों को सांसारिक सुखों के साथ-साथ मोक्ष प्रदान करने वाली है। भक्तों ने सुंदर भजनों पर नृत्य किया एवं विशेष आरती के साथ कथा को विराम दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now