मुख्यमंत्री कप-2024 के लिए 14 से 23 आयु वर्ग के खिलाड़ी कर सकते है ऑनलाईन पंजीकरण
मुख्यमंत्री कप के लिए ऑनलाईन पंजीकण 26 फरवरी तक
Feb 23, 2024, 17:19 IST
ब्लॉक स्तर पर 28 फरवरी से चार मार्च तक, जिला स्तर पर पांच मार्च को तथा सात से नौ मार्च को राज्य स्तर पर होंगे खेल
सिरसा, 23 फरवरी।
मुख्यमंत्री कप-2024 के लिए 14 से 23 आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष खिलाड़ी भाग ले सकते है । इन खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ी विभागीय पोर्टल हरियाणास्पोर्टसडॉटजीओवीडॉटइन पर 26 फरवरी शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क व निदेशक यशेन्द्र सिंह शुक्रवार को वीडियो कॉंफ्ऱेंस के माध्यम से जिला प्रशासन व खेल विभाग के अधिकारियों के साथ प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। खेल विभाग के निदेशक ने बताया कि प्रदेश के सभी ब्लाकों 28 फरवरी से चार मार्च तक ब्लाक स्तर, पांच मार्च को जिला स्तर पर तथा सात से नौ मार्च तक राज्य स्तर पर जिला पंचकुला में आयोजित करवाएं जाएंगे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा मुख्यमंत्री कप-2024 का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में छह खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें पुरूष व महिला वर्ग की कबड्डी, वालीबाल, हैण्डबाल, खो-खो, फुटबाल, तथा बास्केटबाल शामिल है। ब्लाक स्तार पर 28 फरवरी से चार मार्च तक चलेगा और ये विजेता जिला स्तर पर पांच मार्च को अपनी प्रतीभा दिखाएंगे तथा इसके बाद राज्य स्तर पर सात से नौ मार्च तक पंचकुला में भाग लेंगे। इन खेलो मे भाग लेने वाले खिलाडी/टीमे अपना रजिस्ट्रेशन खेल विभाग द्वारा बनाए गए लिंक हरियाणास्पोर्टसडोटजीओडोटइनकप-2024 पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में करवाए। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले पुरूष/महिला खिलाडीयों कि जन्म तिथि एक जनवरी 2001 के बाद कि होनी चाहिए। इस मुख्यमंत्री कप में रजिस्ट्रेशन करवाने वाली सभी टीमें अपने खिलाडिय़ों के मूल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि प्रतियोगिता स्थल पर साथ लेकर आना अनिवार्य है।
एसडीएम राजेंद्र कुमार ने वीसी उपरांत अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला में मोबाईल का इंटरनेट बंद होने के कारण खिलाडी किसी भी सीएससी सेंटर से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा जिला खेल अधिकारी कार्यालय में आकर भी अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला से लगभग 40 से 50 हजार खिलाड़ी ब्लॉक स्तर पर इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। खेलों के दौरान पेयजल, साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर डीएसओ शमशेर सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)