logo

PM नरेंद्र मोदी ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान देकर पूरे भारत के किसान व कमेरे वर्ग का सम्मान किया है: कृषि मंत्री जेपी दलाल

- भिवानी शहर में चौ. बंसीलाल पार्क के पास पीएम श्री मोदी के विशाल धन्यवाद समारोह को कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया संबोधित
 
कृषि मंत्री जेपी दलाल
- विधायक घनश्याम सर्राफ, शमशेर सिंह खरकड़ा, चेयरपर्सन अनीता मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ ने किया समारोह को संबोधित
 
- अपने संबोधन के माध्यम से नेताओं ने किया प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार प्रकट
भिवानी, 10 फरवरी।  प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह ने अपना जीवन किसानों और कमेरे वर्ग के हितों की रक्षा करने और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में लगाया। उनको देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजना वास्तव में देशभर के उस किसान व कमेरे वर्ग का सम्मान है, जो अपना खून-पसीना एक कर लोगों का पेट भरने का काम करता है। इससे किसानों में नई ऊंर्जा का संचार हुआ है। यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सकारात्मक सोच की बदौलत संभव हुआ है। इसके साथ में हरित क्रांति में अहम योगदान देने वालो व किसानों को नई-नई तकनीक व नई किस्में देने वाले कृषि वैज्ञानित डॉ. एमएस स्वामीनाथन व कांग्रेस पार्टी शासनकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने मे अपना अहम योगदान देने वाले उदारवादी विचारों के धनी पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहा राव को भारत रत्न देना प्रधानमंत्री श्री मोदी का सराहनीय निर्णय है।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री दलाल शनिवार को चौ. चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान दिए  जाने पर शहर स्थित चौ. बंसीलाल पार्क के पास आयोजित प्रधानमंत्री श्री मोदी के विशाल धन्यवाद समारोह को मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यह समारोह क्षेत्र से समाजसेवी सिकंदर व उसकी टीम के संयोजन में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को गांव सिंघानी में चौ. चरण सिंह का जन्म दिन विशाल अन्नदाता सम्मेलन के रूप में मनाया गया था, जिसमें समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री श्री मनोहर से मांग की गई थी कि वे चौ. चरण सिंह को भारत रत्न दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी से सिफारिश करें। यह मांग महज 40 दिन में सीएम श्री मनोहर लाल ने पूरी करवा दी है। समारोह में पहुंचते ही कृषि मंत्री श्री दलाल ने सबसे पहले स्व. चौ. चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कृषि मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद चौ. चरण सिंह ने ही किसानों के हितों की देशभर में आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को यह सम्मान अब श्री मोदी द्वारा दिया गया है, यह वर्षों पहले दिया जाना था, लेकिन तत्कालीन सरकारों ने अपनी भेदभाव की नीति से इन नेताओं को इस सर्वोच्च सम्मान से वंचित रखा।
उन्होंने कहा कि अब से पहले ग्रामीण के अंचल के लोग यह सोच भी नहीं सकते थे कि कृषि कार्य में लगे लोगों को भी पद्मश्री और पद्मविभूषण से नवाजा जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यह सम्मान किसान को देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के बड़े-बड़े देशों के राष्टï्राध्यक्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ सेल्फी लेने को लालायित रहते हैं। हमारा देश अब दुनिया की सबसे अधिक तेज गति से बढ़ती अर्थ व्यवस्था है। आने वाले समय में भारत दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी अर्थ व्यवस्था होगा। मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। परिणास्वरूप आज देश व प्रदेश के लोगों ने एक बार फिर से श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाना सुनिश्चित कर लिया है।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि चौ. चरण सिंह का जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी है। हमें उनके संघर्ष से शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में सरकार ने समान विकास कार्य करवा कर किसान व गरीब व्यक्तियों को फायदा पहुंचाया है। सरकार बिना किसी भेदभाव से 36 बिरादरी के लिए योजनाएं लागू कर रही है।
भाजपा नेता व चौ. चरण सिंह के साथ काम करने वाले महम से पूर्व भाजपा प्रत्याशी शमशेर सिंह खरकड़ा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह एक संस्था व विचार थे। उनके द्वारा लिखी गई भारत की आर्थिक समस्याएं, उनका कारण व निदान, में राजनीति व अर्थव्यवस्था का निचौड़ है। उन्होंने किसानों से कहा था कि उनकी एक नजर खेत में दूसरी नजर दिल्ली की लोकसभा में होनी चाहिए ताकि उनका मालूम चलता रहे कि  किसानों के हितों में क्या नीतियां बन रही हैं। उन्होंने कहा कि चौ. चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में किसानों के हितों में अनेक एतिहासिक निर्णय लिए। वे वास्तव में धरती पुुत्र थे। उन्होंने जमींदारी प्रथा को समाप्त करने काम किया और चकबंदी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया। वे जाति पाति के घोर खिलाफ थे।
भाजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कि चौ. चरण सिंह एक महान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जीवन किसान हित में कार्य किया। किसान व कमेरे वर्ग के हितों की रक्षा के लिए वे अनेक बार जेलों में रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा उनको दिया गया देश का सवोच्च सम्मान देश के किसान के साथ-साथ 36 वर्ग के कमेरे वर्ग का सम्म्मान है। श्री मोदी के रूप में देश को एक ताकतवर प्रधानमंत्री मिला है। श्री गौड़ ने कहा कि कृषि मंत्री श्री दलाल द्वारा किसानों के हितों में नीतियां लागू की जा रही हैं, इससे किसानों को जीवन स्तर ऊंचा उठा है। लोहारू के रेतीला इलाका खुशहाल और हराभरा हुआ है। श्री दलाल की आज एक जन नायक नेता की छवि है। उन्होंने कहा कि 25-30 साल बाद लोहारू की नहरों की टेलों तक पानी पहुंचा है।
कार्यक्रम के आयोजक सिकंदर व उसकी टीम ने कृषि मंत्री श्री दलाल व अन्य नेताओं का स्वागत किया और मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम को जिला परिषद की चेयरपर्सल अनीता मलिक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मनीष गुप्ता ने भगवान श्री राम की वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, पूर्व चेयरमेन सुरेश सैन व सुंदर अत्री, महंत चरणदास, राजेश सांकरोडिय़ा, रोहित दलाल, मुकेश पहाड़ी, राजबाला श्योराण, नवीता तंवर, जय सिंह सैनी, नवीन अग्रवाल, कृष्ण सैनी, राजेश दहिया, जोनी वर्मा, टीनू देवसरिया, रविंद्र मंढोली, संजय राड़, महेंद्र शर्मा, दीपा तंवर, कुलदीप पायल, रोहताश चौहान, सुनील थेपड़, विरेंद्र लांबा, सोनू मिळी, गजानंद अग्रवाल, शैली कादयान के अलावा अनेक साधु-संत, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
Click to join whatsapp chat click here to check telegram