शहर थाना पुलिस ने वाटर पाइप चोरी की गुत्थी सुलझाई ,आरोपी काबू,पाईप बरामद
शहर थाना पुलिस ने वाटर पाइप चोरी की गुत्थी सुलझाई ,आरोपी काबू,पाईप बरामद।
सिरसा --शहर थाना सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए शहर की पीर बस्ती क्षेत्र से चोरी हुई वाटर पाइपों की घटना को सुलझा लिया है। इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनीष पुत्र ओमप्रकाश निवासी गली नंबर 4 कल्याण नगर,
सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सुभाष पुत्र रामलाल निवासी करमगढ़ जिला सिरसा की शिकायत पर शहर थाना सिरसा में बीती 7 जून 2024 को अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनीष की निशानी देही पर चोरीशुदा 27 वाटर पाइप बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है ,और पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की वारदातों के बारे में खुलासा होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
.png)
