केलनियां नंदीशाला में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 14 को
Life consecration ceremony at Kelaniyan Nandishala on 14th
Feb 5, 2024, 17:06 IST
सिरसा। नन्दीशाला केलनियां में प्रधान पवन बांसल द्वारा नवनिर्मित श्री राधाकृष्ण मन्दिर में युगल सरकार के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह परमश्रद्धेय श्री श्री मुनिगिरी महाराज (किरमारा धाम वालों) के कर कमलों द्वारा होगा। प्रधान पवन बांसल ने बताया कि 14 फरवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दोपहर 12.05 बजे संपन्न होगा। दोपहर सवा 12 बजे महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आह्वान किया कि इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राधाकृष्ण (युगल सरकार) का आशीर्वाद प्राप्त करें।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)