logo

सर्वसमाज का हितैषी ही होगा शुचितापूर्ण राजनीति का वाहक: अंजनी लढा

JSDFFGWE'JD;

सर्वसमाज का हितैषी ही होगा शुचितापूर्ण राजनीति का वाहक: अंजनी लढा


सिरसा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा जिलाध्यक्ष अंजनी लढा ने वर्तमान समय में मतों की खातिर लोक लुभावने ख्वाब दिखाने वाले सत्ताधारी राजनेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब लोकशाही में सर्वसमाज का हितैषी ही सही मायनों में जनसेवक कहलाएगा।

बुधवार को जारी बयान में सम्मेलन के युवा जिलाध्यक्ष अंजनी लढा ने कहा कि सत्तारूढ़ दल की ओर से अब तक निरंतर आमजन को बहलाने के उद्देश्य से झूठे वायदों और जुमलेबाजी करके उनके मतों को हासिल किया जाता रहा है, मगर अब परिस्थितियों ने करवट बदली है और मतदाता पहले से कहीं अधिक जागरूक हुए हैं, जो इन वायदों के झांसों में नहीं आएंगे। लढा ने कहा कि अब यह तय हो चुका है

कि महज अपने निजी व स्वार्थ से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देने वाले सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा प्रत्येक पांच साल के बाद आमजन की आंखों में विकास की वह तस्वीर उकेरी जाती है, जिसमें राष्ट्रीय, प्रादेशिक व निजी विकास का गुणगान होता है, मगर चुनावों के बाद न तो ये राजनेता आमजन के बीच जाते हैं और न ही उन वायदों और घोषणापत्रों को लागू करते हैं। चुनावों के बाद प्रभावी राजनेता अपने उन तमाम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं, जिन्होंने अपने खून व पसीने से उन्हें सत्ता के सिंहासन तक पहुंचाने में अपना शत प्रतिशत दिया है।

लढा ने कहा कि बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों में अब सत्ताधारी दल के नेताओं को यह तय करना ही होगा कि आमजन से किए गए वायदे हर हाल में अमल में लाए जाएं, क्योंकि महज झूठे आश्वासन व वायदों के दिन अब काफूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के विकास को तरजीह देने वाला ही सही मायने में शुचितापूर्ण राजनीति का वाहक होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">