Rajasthan Breaking - संगरिया में युवती ने पेट्रोल डालकर लगाई खुद को आग,लिव इन रिलेशनशिप

संगरिया पुलिस थाने के बाहर महिला ने पेट्रोल डालकर आग लगाई: लिव_इन_पार्टनर ने साथ जाने से किया था इनकार; 80 प्रतिशत झुलसी, हालत गंभीर
संगरिया की आवाज़।
लिव इन पार्टनर ने साथ जाने से मना किया तो महिला ने थाने के बाहर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। 80 प्रतिशत झुलसी महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना आज गुरुवार दोपहर 12 बजे की हनुमानगढ़ के संगरिया थाने के सामने की है।
एसआई कैलाश मीणा ने बताया कि रतनपुरा निवासी सरोज (30) नामक महिला थाने आई थी। महिला ने एक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। पुलिस को बताया कि वह पिछले 3-4 महीने से संजय ज्याणी (26) निवासी रतनपुरा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। चार-पांच दिन से संजय घर नहीं आया है, जिसको लेकर गुमशुदगी दर्ज करवाना चाहती हूं।
स्कूटी की डिक्की से पेट्रोल की बोतल निकालकर खुद पर उड़ेला एसआई ने बताया कि पुलिस ने अपने स्तर पर मालूम किया तो पता चला की युवक लापता नहीं हुआ है, बल्कि अपने घर पर पत्नी के साथ रह रहा है। पुलिस ने युवक को कॉल किया तो वह भी थाने आ गया।
इसी दौरान महिला ने संजय को साथ चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। महिला संजय के साथ रहने पर अड़ी हुई थी। महिला अचानक थाने के बाहर गई। महिला ने स्कूटी की डिक्की में रखी पेट्रोल से भरी बोतल निकालकर खुद पर उड़ेल लिया और आग ली।
संगरिया की आवाज़
कार्रवाई नहीं, संजय के साथ रहना चाहती हूं
थाने के सामने महिला के आत्मदाह करने से हड़कंप मच गया। थानाधिकारी धर्मपाल शेखावत सहित कई पुलिसकर्मी बाहर पहुंचे और कंबल की मदद से आग को बुझाया। पुलिस महिला को संगरिया के गवर्नमेंट अस्पताल लेकर गई। महिला ने पुलिस को दिए बयान में किसी पर कार्रवाई नहीं करने और सिर्फ संजय के साथ ही रहने की बात कही। आग से 80 प्रतिशत झुलस जाने के चलते महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
संगरिया डीएसपी करण सिंह ने बताया कि महिला किसी पर कार्रवाई नहीं चाहती है। मामला #लिव_इन_रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ है। महिला मल्लडखेड़ा की रहने वाली है और उसके एक 12 साल की बच्ची है। पति की मौत हो चुकी है। वही युवक घमंडिया, सूरतगढ़ का रहने वाला है। वर्तमान में महिला और युवक रतनपुरा में रह रहे थे।