logo

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रबी की फसलों के नुकसान का पंजीकरण 10 मार्च 2024 तक

Registration of loss of Rabi crops on e-compensation portal till 10 March 2024
 
ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रबी की फसलों के नुकसान का पंजीकरण 10 मार्च 2024 तक
यमुनानगर, 3 मार्च- उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए हरियाणा सरकार से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का अनुरोध किया था। हरियाणा सरकार ने उपायुक्त के अनुरोध पर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रबी की फसलों के नुकसान का पंजीकरण के लिए 10 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि फसलों के पंजीकरण के लिए किसान का परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है, किसान द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल प्राकृतिक आपदा के मूल्यांकन के लिए एक पारदर्शी और बेहतर प्रणाली है। किसानों के लिए www.ekshatipurti.haryana.gov.in ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसान अपना पंजीकरण 10 मार्च 2024 तक करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए राजस्व अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।
 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now