logo

आरकेजे श्रवण एवं वाणी नि:शक्त कल्याण केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी

Admission process continues for disabled children in RKJ Hearing and Speech Disabled Welfare Centre.
आरकेजे श्रवण एवं वाणी नि:शक्त कल्याण केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी
सिरसा, 19 मार्च।
आरकेजे श्रवण एवं वाणी नि:शक्त कल्याण केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए शैक्षणिक सत्र (2024-25) के लिए स्कूल दाखिला प्रक्रिया शुरु हो गई है।
यह जानकारी देते हुए आरकेजे श्रवण एवं वाणी नि:शक्त कल्याण केंद्र के सहायक निदेशक शेखर शर्मा ने बताया कि स्कूल में 0-6 वर्ष के दिव्यांग (बधिर) बच्चों के लिए नींव आधारम कार्यक्रम की सुविधाएं उपलब्ध है। दिव्यांग (बधिर) बच्चों के लिए कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक कक्षाएं व लड़कों एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधाए (आयु 5 वर्ष से 15 वर्ष तक) भी उपलब्ध है। यह स्कूल हरियाणा शिक्षा विभाग से 8 कक्षा तक की मान्यता प्राप्त है। स्कूल में बच्चों के लिए स्किल स्पोर्ट्स एवं भारतीय सांकेतिक भाषा की कक्षाएं उपलब्ध है। उन्होंने दिव्यांग (बधिर) बच्चों के अभिभावकों एवं आमजन के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा की कक्षाएं प्रत्येक शनिवार (छुट्टी के दिन छोड़कर) दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक होती हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now