अशोक तंवर को जिताकर भेजो ताकि 400 पार का विजन पूरा होः सीएम
अमावस के लंगर पर गुरूद्वारा चिल्ला साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री
अशोक तंवर को जिताकर भेजो ताकि 400 पार का विजन पूरा होः सीएम
भाजपा ने जो काम किए, वह आज तक कोई सरकार नहीं कर पाईः सैनी
सिरसा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अमावस के अवसर पर रानियां रोड स्थित चिला साहिब गुरूद्वारा पहुंचे और गुरू साहिबान का आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने लंगर हाल में बैठकर संगत के साथ लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कल रात भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सेतिया पैलेस में रात्रिभोज किया और उनसे चुनाव को लेकर फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान डाॅ. अशोक तंवर के प्रभावशाली व्यक्तित्व की तारीफ की और कहा कि ऐसे नौजवान उम्मीदवार को लोकसभा का सदस्य बनाकर भेजना है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत बन सके। हमारे 400 पार के विजन को सफल बनाकर देश को उम्दा नेतृत्व प्रदान कर सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीटें हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालनी हैं और इसके लिए हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह पूरी ताकत के साथ काम करे और जीत का लक्ष्य लेकर चले। भाजपा की सरकार ने 10 साल में जो काम किए हैं वह आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई।
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा के हुडा सैक्टर स्थित सिरसा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के निवास स्थान पर पहुंचे। इस डा. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका मकान तंवर, पिता दिलबाग राय तंवर, बड़े भाई सुरेंदर तंवर, महिला मोर्चा हरियाणा की आईटी प्रमुख एवं सिरसा से महिला मोर्चा की प्रभारी कीर्ति सिंह,नगर पार्षद नीतू सोनी, जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी, समाजसेविका रमता सोनी, डा. अशोक तंवर की बेटी अभिस्तदा ने बुक्के देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रत्याशी डाॅ. अशोक तंवर ने इस दौरान नगर पार्षद नीतू सैनी को उनके जन्मदिवस पर बधाई भी प्रेषित की। इस अवसर पर नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसलिए जरूरी हैं क्योंकि उन्होंने दस वर्षों में लाजवाब काम किए हैं। रियल टाइम डिजिटल पेमेंट की दुनिया में भारत नंबर वन बना है। अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। 14 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाया। देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। नायब सैनी ने कहा कि दूसरी ओर से कांग्रेस एवं राहुल गांधी है जो अब न्याय की बात करते हैं। राहुल गांधी देश को जवाब दें कि इतने लंबे समय तक शासन करने के बाद भी उन्होंने जम्मू कश्मीर के साथ अन्याय क्यों किया। देश की महिलाओं के साथ अन्याय क्यों किया। गांधी परिवार ने अपने ही परिवार की चिंता क्यों की। आज देश को सीमाई सुरक्षा को लेकर आत्मनिर्भर बनाया गया है। दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखा दिया है कि भारत आज अपने मजबूत कंधों के साथ हर चुनौती का सामना करने को
.png)