logo

सिमरदीप ने राज्य स्तरीय निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में पाया तृतीय स्थान

Simardeep got third place in state level essay writing competition
 
सिमरदीप ने राज्य स्तरीय निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में पाया तृतीय स्थान
ईनाम के रूप में मिलेंगे 6 हजार, 22 दिसम्बर 2023 को पानीपत में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
 
सिरसा। हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में 22 दिसम्बर 2023 को राज्य स्तरीय निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड, पानीपत में हुआ। जिसमें प्रत्येक जिले से टॉप दस प्रतिभागियों ने भाग लिया। बता दें यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में वैज्ञानिक लेखन प्रतिभा पैदा करने और युवा मन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के उद्देश्य से करवाई जाती है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार ने बताया कि सिरसा जिला से ग्रामीण प्रगति सीनियर सैकेंडरी स्कूल भूर्टवाला की छात्रा सिमरदीप सुपुत्री सतनाम सिंह ने राज्य स्तरीय निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता की अवधि एक घंटा थी व निबन्ध हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में लिखा जा सकता था और निबन्ध के लिए शब्दों की सीमा 800-1000 के अनुरूप थी।
ये थे राज्य स्तरीय विज्ञान निबन्ध लेखन प्रतियोगिता के विषय:
सार्वजनिक स्वास्थ्य पर पर्यावरण प्रदूषण का प्रभाव, युवाओं पर सोशल मीडिया का प्रभाव, प्रौद्योगिकी: एक वरदान या अभिशाप, कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी की भूमिका, जंक फूड की बढ़ती संस्कृति।
ये मिलते हंै पुरस्कार:
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 10000 रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को  8000 रुपए, तीसरे स्थान पर 6000 रुपए व सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 10 प्रतिभागियों को 3000-3000 रुपए मिलेंगे।
कोट्स:
इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को आगे बढऩे और सीखने में मदद करती हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">