logo

सीएम के सिरसा प्रवास को लेकर जिलाध्यक्ष ने लगाई ड्यूटियां

District President imposed duties regarding CM's stay in Sirsa
 
सीएम के सिरसा प्रवास को लेकर जिलाध्यक्ष ने लगाई ड्यूटियां
- भाजपा कार्यालय में प्रत्याशी व प्रभारी की मौजूदगी में हुई बैठक 
 

सिरसा। भाजपा जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में वीरवार को सूचीबद्ध पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक तंवर व जिला प्रभारी वेद फुलां भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 7 अप्रैल के सिरसा प्रवास को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी। वहीं पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 6 अप्रैल के कार्यक्रम बाबत जानकारी देने के साथ ही सभी पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव निमित्त महत्वपूर्ण काम सौंपे। निताशा सिहाग ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। हम सभी को तीसरी बार नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है और अशोक तंवर को भारी मतों से विजयी बनना है। सिहाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई डगर पर चला है। जनता को मिलने वाली सुविधाएं अब डिजिटल माध्यम से सीधे खाते में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री रहे मनोहरलाल के नेतृत्व देश और प्रदेश के हर वर्ग को फायदा मिला। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अपने अनुभव से प्रदेश को नए आयाम देंगे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल मुख्य रूप से सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संकल्प के मंत्र के साथ जन कल्याण के कार्य में लगी है। उन्होंने सरकार की ओर से किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुट जाएं। जनता फिर से देश में भाजपा सरकार चाहती है। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बुलंद इरादों व हौंसलों से पाकिस्तान सरीखे देशों को कड़ा सबक सिखाया है। भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाया। उन्होंने कहा कि अब भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। तंवर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, लोगों को बरगलाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन देश की जागरूक जनता भाजपा को फिर से सत्ता में लाने के लिए आतुर है। इस मौके पर जिला प्रभारी वैद फुलां ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को जगह-जगह आयोजित जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ व लोगों का उत्साह नजर आ रहा है, उस हिसाब से देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी और हरियाणा की दस की दस सीटें भाजपा के खाते में आएंगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

विशाल कुमार
जिला सहमीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी सिरसा
Mob 6293000066

Click to join whatsapp chat click here to check telegram