खेल मनुष्य जीवन का अह्म हिस्सा : बिश्नोई सभा
Sports is an important part of human life: Bishnoi Sabha
Feb 5, 2024, 16:54 IST
सिरसा। गांव गुसाईआना में आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामीणों द्वारा किया गया, जिसमें जिले की 64 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच के अवसर पर बिश्नोई सभा सिरसा को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। ग्रामीणों ने सभा पदाधिकारियों का भव्य तरीके से स्वागत किया। बिश्नोई सभा ने इस अवसर पर क्लब को 11000 रुपए की राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की। इस मौके पर बिश्नोई सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणांचल में बढ़ रहे नशे के प्रकोप को देखते हुए इस प्रकार के आयोजन अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खेल मनुष्य जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण हंै। खेल न केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर बनाते हंै, बल्कि प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ाते हैं। युवाओं को नशे की दलदल से निकालने के लिए इस प्रकार के खेल आयोजन निरंतर करवाने होंगे। उन्होंने आयोजकों को इस खेल प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। आयोजकों की ओर से बिश्नोई सभा के प्रधान खेमचंद बैनीवाल, सचिव ओपी बिश्नोई, सुशील बैनीवाल, भूप सिंह कस्वां को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गांव के सरपंच रघुवीर, पूर्व सरपंच विनोद कुमार, जीव रक्षा सभा के प्रधान देवीलाल ख्यालिया ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)