राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हारिया के स्टाफ सदस्यों ने सत्र 2024-25 के लिए दाखिला अभियान शुरू किया
Staff members of Government Primary School and Government Higher Secondary School Kumhariya started the admission campaign for the session 2024-25.
Mar 20, 2024, 16:16 IST
एसएमसी और ग्राम पंचायत के सहयोग से दाखिला संख्या बढ़ाने के लिए घर घर जाकर किया प्रेरित
चोपटा । राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हारिया (सिरसा)के स्टाफ सदस्यों ने ग्राम पंचायत व एस एमसी के सहयोग से सत्र 2024-25 के लिए दाखिला अभियान शुरू किया ।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुम्हारिया के मुख्य शिक्षक अजय नेहरा ने बताया कि गांव के मुख्य चौक फर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जेबीटी शिक्षक विनोद कासनियां ने सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाया। अभिभावकों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों के दाखिले सरकारी स्कूल में करवाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य शिक्षक अजय नेहरा ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार व ग्राम पंचायत के द्वारा समस्त प्रकार की सुविधा विद्यालय में प्रदान की गई है। और विद्यालय का बेहद सुंदर व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध है। विद्यालय में अध्यापकों के सभी पद भरे हुए हैं। बहुत अच्छी प्रकार से विद्यालय में पढ़ाई हो रही है तो आप ज्यादा से ज्यादा बच्चों के दाखिले सरकारी विद्यालय में करवाए ताकि आपका बच्चा फ़्री मे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके। ग्रामीण इस स्टाफ का बच्चों को स्कूल में भेज कर फायदा उठाएं । अमर सिंह अध्यापक ने बताया की अगर हाई स्कूल में बच्चों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो आने वाले समय में विद्यालय हाई स्कूल से मिडिल तक का भी रह सकता है। इसके लिए सभी ग्रामीणों को मिलकर स्कूल मे छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करना होगा। इस अवसर पर सरपंच रुपेश कुमार बैनीवाल, एसएमसी प्रधान छोटू राम नागर,महेंद्र सिंह, रूलीचंद बैनीवाल संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार शर्मा पंच, राजेश , रवि सुंडा ,कृष्णा सुंडा, साहब राम न्योल, दोनों स्कूलों के स्टाफ सदस्य विनोद कंबोज मुख्य अध्यापक ,अजय नेहरा मुख्य शिक्षक, विनोद कासनिया,रामधन ,भंवरलाल यशपाल,बिंदु रानी , पृथ्वी सिंह, राजू, अनेक ग्रामीणऔर स्कूल के छात्र-छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित रहे।

WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)