logo

महाविद्यालय में छात्रों को मतदान की शपथ दिलवाई

Voting oath administered to college students
महाविद्यालय में  छात्रों को मतदान की शपथ दिलवाई
सिरसा। सी .एम .के पी .जी.नेशनल महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ रंजना ग्रोवर की अध्यक्षता में व चुनावी क्लब प्रभारी डॉक्टर सरोज गोयल की देखरेख में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महाविद्यालय में सेल्फी पॉइंट का आयोजन किया गया जहां पर  छात्र-छात्राओं ने अपनी सेल्फी ली । इसी के साथ छात्रों को मतदान की शपथ दिलवाई गई ।डॉक्टर रंजना ग्रोवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की  लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा कोअक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म ,वर्ग ,जाति ,समुदाय, भाषा या किसी भी अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने मत के महत्व को समझें और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें ताकि एक अच्छी सरकार का निर्माण किया जा सके डॉक्टर सरोज गोयल ने कहा कि लोकतंत्र सरकार सबसे अच्छी सरकार होती है। एक अच्छी सरकार बनाने के लिए हम सभी के मत का प्रयोग करना बहुत जरूरी है ताकि एक स्वतंत्र व निष्पक्ष सरकार का चुनाव हो सके जिसमें सभी नागरिकों के अधिकार व स्वतंत्रता सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर श्रवण कंबोज, श्रीमती नीलम रानी एवं श्रीमती अनीता कटिहार भी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now