logo

राजेंद्रा कॉलेज के विद्यार्थियों ने फिर लहराया सफलता का परचम एमपीएचडब्लयू के प्रथम वर्ष के परिणामों में जिले में किया टॉप

ZXA
संस्थान संचालक नरेश गुप्ता सहित तमाम प्रबंधन ने दी बधाई
 

सिरसा। राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज सिरसा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर एमपीएचडब्लयू के प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों में जिले में प्रथम तीन स्थानों पर कब्जा प्राप्त कर अपने संस्थान को गौरवान्वित किया है।

संस्थान के संचालक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से घोषित एमपीएचडब्लयू पुरुषों के प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में उनके संस्थान के छात्र राहुल हंस ने 600 में से 466 अंक हासिल कर पूरे जिले में टॉप किया है।

इसी प्रकार छात्र राजेश ने 600 में से 462 अंक लेकर दूसरा व छात्र राहुल कंबोज ने 600 में से 459 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। संस्थान संचालक नरेश कुमार गुप्ता ने तीनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए जहां विद्यार्थियों का परिश्रम प्रशंसनीय है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण है।

उधर, विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्थान के सचिव पुलकित गुप्ता, प्रबंधक संजीव कालड़ा, काउंसलर एकता कालड़ा, प्राचार्या कुलविंद्र कौर व प्राचार्या मंजुबाला ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">