logo

कार्रवाई नहीं होने की सूरत में विद्यार्थी अपनाएंगे आंदोलन का रास्ता : विजय अरोड़ा

If no action is taken, students will adopt the path of agitation: Vijay Arora
 
कार्रवाई नहीं होने की सूरत में विद्यार्थी अपनाएंगे आंदोलन का रास्ता : विजय अरोड़ा
सिरसा। हरियाणा सरकार के पूर्व में मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल को सीडीएलयू प्रशासन पर बैठी जांच कमेटी एवं कानूनी कार्रवाई को लेकर विद्यार्थियों ने मांग पत्र सौंपा। छात्र नेता विजय अरोड़ा एवं अजय बाहिया ने कहा कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के रिजल्ट ब्रांच व भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को रानियां विधानसभा संत नगर गांव में संवाद कार्यक्रम में मांग पत्र सौंपा गया था, जिसके बाबत मुख्यमंत्री ने कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए थे व कमेटी जिसकी पहली बैठक 26 अगसत 2023 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में थी व दूसरी बैठक 30 सितंबर 2023 को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में रही। 5 महीने बीतने के उपरांत कमेटी द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। विद्यार्थियों की मांग है कि जांच कमेटी पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाए व जल्द ही कुलपति को पद से भी मुक्त किया जाए। छात्र नेता सतबीर साहनी ने कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान किया जाए नहीं तो मजबूरन हमें विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदार हरियाणा सरकार एवं जिला प्रशासन रहेगा। छात्र नेताओं ने कहा कि जिस तरह 3 साल से विद्यार्थियों ने समस्याओं को झेला है वह सरकार की अनदेखी का ही परिणाम है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पूर्व मुख्यमंत्री को मांग पत्र देते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि जल्द से जल्द कमेटी पर संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई की जाए। सरकार जल्द इस पर कोई निर्णय नहीं लेती तो विद्यार्थी वर्ग भी चुनाव में अपनी भूमिका निभाएगा, जिसका खामियाजा सरकार को भी भुगतना पड़ सकता है। इस मौके पर अजय, आजाद, राजेंद्र, विजय अरोड़ा, मनदीप सोनी, जगदीप, सतबीर साहनी, प्रियंका, नवदीप व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">