बाबा साहेब के 133वें जन्मोत्सव पर कार्यक्रम 14 को पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल शिरकत करेंगे
Updated: Apr 10, 2024, 12:27 IST
सिरसा। भारत रत्न संविधान शिल्पी बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के 133वें जन्मोत्सव पर आगामी 14 अप्रैल को बेगू रोड स्थित अंबेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए बलजिंद्र जोशन फौजी ने बताया कि कार्यक्रम उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे,
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी मनीष सिंगला, बलवंत शैली शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मप्रकाश मेहरा करेंगे। इसके अलावा श्री राधेकृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रधान माया चोयल, संध्या सुखरालिया, मूर्ति देवी, इंदिरा, विजय लक्ष्मी भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढक़र भाग लें।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)