किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाकर, किसानों की मांग शीघ्रता से माने भाजपा सरकार... दिग्विजय सिंह चौटाला
किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाकर, किसानों की मांग शीघ्रता से माने भाजपा सरकार... दिग्विजय सिंह चौटाला
जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को चेताया ,भाजपा सरकार किसानों से किये वादे को पूरा करें
13 दिसंबर
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेलाल के समर्थन में जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार को चेताया की यदि सही मायने भाजपा किसानों की सच्ची हमदर्द है तो किसानों की जायज मांगों को पहली कलम से लागू करवाऐं। यही नहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेलाल का आमरण अनशन खत्म करवाकर किसानों के साथ न्याय करे।
जननायक जनता पार्टी नेता दिग्विजय चौटाला ने किसानों को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि किसानों की ऐसी हालात के दोषी भाजपा सरकार है। सरकार बनाने के लिए भाजपा ने किसानों से बड़े बड़े वादे किये थे। लेकिन अफ़सोस आजतक भाजपा ने किसानों को अपने मतलब के लिए ही याद किया।
चौटाला ने कहा की आखिर क्यों सरकार किसानों की जायज मांगों को लागू नहीं कर रही। आज के दौर में किसान अपनी मेहनत से घाटे में रहकर भी देश की आर्थिक स्थिति में भागेदारी करता है लेकिन भाजपा सरकार ने ना केन्द्र में और ना ही प्रदेश में किसानों की सुध ली। उपर से किसानों की मांगों को अनदेखा कर आंदोलन से रोका जा रहा है। दिग्विजय ने कहा की जब किसान संविधानिक तरीके से आंदोलन करता है तो भाजपा सरकार उसपर लाठीचार्ज करती है यही नहीं किसान आमरण अनशन करते हैं तो जबरदस्ती उनको अनशन से उठाया जाता है।
चौटाला ने भाजपा सरकार के मंत्रियों को याद दिलाते हुए कहा कि जब पिछली बार किसान आमरण अनशन पर थे तब भाजपा सरकार ने अनशन खत्म करने के दौरान एम एस पी सहित किसानों की उचित मांगों को मानकर लागू करवाने का वादा किया था। लेकिन आज जगजीत सिंह डल्लेलाल जैसे किसान प्रतिनिधियों को भूखा बैठकर किसानों की मांग मनवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
चौटाला ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को याद दिलाया की आज 17 दिन से अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेलाल की हालात खराब होती जा रही है यदि सरकार में रतिभर भी शर्म है और सरकार के नुमाइंदे किसानों के लिए चिंतित हैं तो तुरंत प्रभाव से जगजीत सिंह डल्लेलाल से सम्पर्क कर किसानों की मांगों को मानते हुए उनका अनशन समाप्त करवाया जाना चाहिए।
दिग्विजय ने कहा की वह और उनकी पार्टी पूर्ण रूप से किसानों की मांगों के साथ है। किसानों के हक अधिकारों के लिए वह और उनकी पार्टी किसी हद तक जा सकती है। चौटाला ने कहा किसान को और किसानी को बचाना ही हमारा मकसद है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए किसानों से वादाखिलाफी करने की बात भी कही।।।।