स्पेशल स्टाफ,सिरसा पुलिस टीम ने हजारों रुपए की 16 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार युवक को दबोचा ।
Special staff, Sirsa police team made the youth take the car with 16 grams of heroin worth thousands of rupees.
Mar 4, 2024, 15:32 IST
सिरसा ………. पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा-निर्देशानुशार जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की स्पैशल स्टाफ, सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव केहरवाला क्षेत्र से कार सवार युवक को हजारों रुपए की 16 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र ताराचंद निवासी गांव केहरवाला जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि स्पेशल सेल सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सादेवाला से केहरवाला की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को सामने से एक कार आती दिखाई दी । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त कार को रोक कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो कार सवार युवक के कब्जा से हजारों रुपए की 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत रानियां थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)
